मेहन्दीपुर बालाजी की आरती

ॐ जय हनुमत वीरा, स्वामी जय हनुमत वीरा | संकट मोचन स्वामी, तुम हो रनधीरा || ॐ जय हनुमत् वीरा…….

For Vidhi,
Email:- info@vpandit.com
Contact Number:- 1800-890-1431

Eligible For Puja: Anyone 0 Students enrolled
Last updated Sun, 26-Mar-2023 Hindi-gujarati

ॐ जय हनुमत वीरा, स्वामी जय हनुमत वीरा |

संकट मोचन स्वामी, तुम हो रनधीरा ||

ॐ जय हनुमत् वीरा…….

पवन पुत्र अंजनी सूत, महिमा अति भारी |

दुःख दरिद्र मिटाओ, संकट सब हारी ||

ॐ जय हनुमत् वीरा…….

बाल समय में तुमने, रवि को भक्ष लियो |

देवन स्तुति किन्ही, तुरतहिं छोड़ दियो ||

ॐ जय हनुमत् वीरा…….

 कपि सुग्रीव राम संग मैत्री करवाई |

अभिमानी बलि मेटयो कीर्ति रही छाई ||

ॐ जय हनुमत् वीरा…….

जारि लंक सिय-सुधि ले आए, वानर हर्षाये |

कारज कठिन सुधारे, रघुबर मन भाये ||

ॐ जय हनुमत् वीरा…….

शक्ति लगी लक्ष्मण को, भारी सोच भयो |

लाय संजीवन बूटी, दुःख सब दूर कियो ||

ॐ जय हनुमत् वीरा…….

रामहि ले अहिरावण, जब पाताल गयो |

ताहि मारी प्रभु लाय, जय जयकार भयो ||

ॐ जय हनुमत् वीरा…….

राजत मेहंदीपुर में, दर्शन सुखकारी |

मंगल और शनिश्चर, मेला है जारी ||

ॐ जय हनुमत् वीरा…….

श्री बालाजी की आरती, जो कोई नर गावे |

कहत इन्द्र हर्षित, मनवांछित फल पावे ||

ॐ जय हनुमत् वीरा…….